भारत निर्माण संस्थान द्वारा १२ एशियाई लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ.

भारत निर्माण संस्थान द्वारा १२ एशियाई लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत दीप-प्रज्वलन के साथ हुआ. इसमें कविताओं के दौर के साथ-साथ विश्व शान्ति पर भी चर्चा हुई. अंत में सशक्त महिलाओं के साथ भी एक चर्चा रखी गयी.

नवभारत टाइम्स के न्यूज़ एडिटर डॉ अश्विनी शास्त्री जी ने रविन्द्र भंडारी द्वारा लिखित सक्सेस-मंत्रा किताब का प्रमोचन किया. भंडारी जी ने कहा हर कोई अपने जीवन को सफल बना सकता है अगर वो सही रास्ता चुने. उन्होंने आगे कहा बुद्धिजीवी व महिला व्यवसायी के आगे आना से ही भारत एक शक्तिशाली देश बन सकता है.

पद्मश्री डॉ मोहसिन वाली, नासिर अब्दुल्लाह, अनुराग बत्रा, आईएस डॉ एस एन मोहंती, आईएस राघव चन्द्र, आईएफएस वाई के सिन्हा, आईएफएस अनिल गनेरीवाला, साध्वी प्रज्ञा भारती, केशव मुरारी व सीएमडी इरकॉन एस के चौधरी ने विश्व शान्ति व धर्म-निरपेक्षता पर बात-चीत की.

डॉ अमरेन्द्र खटुआ, नेलोफ़र करिम्भोय, मुकुल कुमार, अनिता चाँद, वर्तुल सिंह, इतिरानी सामंता, आयुष्मान जामवाल, राकेश सोनी ने काव्य पाठ किया.

अर्चना गरोडिया गुप्ता, डॉ मीना महाजन, कोमल आनंद, पूजा नागदेव, उम्मुल खेर व (होनारारी काउंसल जनरल मॉन्टेंगरो इन इंडिया) एच. इ. डॉ जैनिस दरबारी ने भारतीय अर्थ-व्यवस्था को कैसे सुधारा जाए पर चर्चा की.

इसके साथ ही नमामि गंगे आर्ट प्रदर्शनी का आयोजान भी किया. जो सभी द्वारा सराहा गया. इसका मकसद हमारे प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट की जागरूकता फैलाना था.

अंत में सभी को प्रसिद्ध भारत निर्माण अवार्ड से नवाज़ा गया.

लिटरेरी एक्सीलेंस अवार्डीस नासिर अबुल्लाह, मुकुल कुमार, नेलोफ़र कर्रिम्भोय, आईएस डॉ एस एन मोहंती, साध्वी प्रज्ञा भारती, आईएस राघव चंद्रा, वाई के सिन्हा, अनिल गनेरीवाला, अनुराग बत्रा, वर्तुल सिंह, डॉ प्रत्युष वत्सला, आयुष्मान जामवाल, अनिता चाँद, राकेश सोनी, इतिरानि सामंता, डॉ राजीव रंजन द्विवेदी, डॉ निशि अरोड़ा, प्रोफ यास्मीन शामसी, डॉ गौतम सिंह, दिलदार देहलवी, नित्यानंद तिवारी, मनोज रावल, मंदिरा घोष, डॉ मुज़याना खातून

बिज़नस परसन ऑफ़ द इयर अवार्डीस अर्चना गरोडिया गुप्ता, कोमल आनंद, डॉ मीना महाजन, पूजा नागदेव, उम्मुल खेर, बेनु मल्होत्रा, रोज़ी अहलुवालिया, दीपाली सिन्हा, ऋतू जैन, डॉ रिचा धमीजा डॉ अंकिता सिंह, नेहा अरोड़ा.

आर्टिस्ट ऑफ़ द इयर अवार्डीस सुरेखा साहू, करुना जैन, डॉ नीरजा चंदना पीटर्स, आरती ज़ावेरी, रोस्सेटा लुथेर, डॉ मनीषा बाजपाई, ज्योति आर्या, निशि सिंह, श्यामश्री शर्मा, यशश्री शुक्ला, आरती उप्पल सिंगला, वर्षा मिश्रा, हृथिक रेड्डी.

Published by 24 demand

Web journlist

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free