Press Release
दिल्ली में हुई हिंसा के कारण लोगों के दिलों में दहशत बैठ चुकी है हिंदू हो या मुसलमान सभी लोग दंगाइयों से बुरी तरह डरे हुए हैं | ऐसे में कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके इस्तीफे की मांग की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी समेत कई सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने प्रदर्शन किया और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की | वहीँ कांग्रेस के जुझारू नेता और राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा का कहना है कि मैं समझता हूं कि भारत के गृहमंत्री ही अफवाह फैला रहे हैं | अमित शाह भड़काऊ भाषण देते हैं | कभी वह कहते हैं कि बटन इतना जोर से दबाओ कि करंट शाहीन बाग में लगे और कोलकाता में जाकर जय श्रीराम के नारे लगाते हैं | उनका कहना है कि राम रहीम सबके दिल में हैं, राम रहीम का राजनीति में प्रयोग मत करो | इससे देश का माहौल खराब हो रहा है | अब तो लोगों को रोटी कपड़ा और मकान नहीं चाहिए, लोगों को शांति चाहिए | आप हर चीज में राजनीति मत करिए, राजनीति छोड़ दीजिए | सत्ता के लालच में देश को बर्बाद मत कीजिए | प्रधानमंत्री जी आप को देश को बताना होगा कि आप देश में शांति चाहते हैं या हिंसा ? इसी के साथ पंडित जगदीश शर्मा ने यह भी कहा कि अमित शाह गृह मंत्री होने के नाते दिल्ली में अमन चैन को बनाए नहीं रख पाए इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए |
