राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्टीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरतमंद लोगो को मास्क और खाना बांटा

नई दिल्ली:राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्टीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरतमंद लोगो को मास्क और खाना बांटा तथा इससे बचने के उपाय भी लोगों को बताए | पंडित जगदीश शर्मा ने कहा की जान है तो जहान है, इस वक्त जो लोग रोज कमाते थे और रोज खाते थे उनके सामने मुश्किल वक़्त है | सरकार भी कोशिश कर रही है, परन्तु हम सबको भी उनकी मदद के लिए आगे आना होगा | पंडित जगदीश शर्मा ने राहुल प्रियंका गाँधी सेना की तरफ से सभी से अपील करते हुए कहा की यह हम सब की जिम्मेदारी बनती है की हमारे आसपास कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे | हमे इस संकट की घडी में एकजुट होकर जरुरतमंदो की मदद करनी होगी | इस मुहिम के माध्यम से उन्होंने वायरस से बचने के लिए समाज को जगाने का प्रयास किया | उन्होंने कहा की इस भयानक बीमारी से हम मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी |

Published by 24 demand

Web journlist

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free