ठाकुर दलीप सिंघ जी ने कहां महामारी में फिर सामने आयी विश्व सत्संग सभा

आज सारा विश्व कोरोना नाम की घातक बीमारी (महामारी) से जूझ रहा है। इस महामारी से कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। सरकार, प्रशासन द्वारा लोगों को राशन और खाना दिया जा रहा है पर फिर भी क्यी जगह ऐसी थी यहाँ सामान पहुँचने में परेशानी हो रही थी यां फिर प्रशासन द्वारा लगाए शिविर दूर थे। विश्व सत्संग सभा के सारे सहयोगियों ने इन जगहों में जा कर खाना और राशन दिया।

सुल्तानपुरी में रह रहे ५००० सिकलीगढ़ सिखों ने बहुत ही गुहार लगायी मगर उन तक कोई पहुँच ना पाया, अजमेर सिंघ जो वहाँ के प्रधान है उन्होंने सतगुरु दलिप सिंघ जी द्वारा चलायी जा रही संस्था से अर्ज़ कि और संस्था में काम कर रहे अमन ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर ७ दिन के लंगर का इंतज़ाम किया इसके साथ ही संस्था द्वारा मोहल्लों को साफ़ करने का कार्य भी किया जा रहा है और अब हमारे साथ यूनाइटेड सिख भी मिल कर हमारी मदद कर रहे हैं।अभी २१दिन का लॉक डाउन है हमारी संस्था हर वो कार्य करेगी जिससे लोगों को राहत मिले, और संस्था ने ६० परिवारों को राशन भी दिया है और आगे और भी देने का वादा भी किया है। प्रीति सिंघ ने समाज से अनुरोध किया है कि घर पर रहें और सुरक्षित रहें। आप सब घरों में रहेंगे तभी सरकार, प्रशासन और हमारे जैसे समाज सुधारक काम कर पाएँगे। हमारे गुरू श्री सतगुरु
दलीप सिंघ जी ने कहा कि गुरवाणी अनुसार हर आदमी को किरत करनी चाहिए, नाम जपना चाहिए और बाँट कर खाना चाहिए। आज इन सब चीजों की आवश्यकता है, तन सतगुरु नानक देव जी।।।

Published by 24 demand

Web journlist

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free