गेल (इण्डिया) लिमिटेड कोविड-19 को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की अपील जारी रखे हुए

घर से काम करने वाले गेल के कर्मचारियों ने लोगों को घर में रहने, सुरक्षित रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरुक बनाने के प्रयास में एक गीत तैयार किया है। यह गीत गेल के फेसबुक और ट्विटर हैण्डल्स पर पोस्ट किया गया है।
लिंक: https://twitter.com/gailindia/status/1250364854017409024?s=08

With our combined efforts of practicing #SocialDistancing & #Sanitization, we can be #EnergizingPossibilities of defeating #COVID19. Even in these times of crisis, we wouldn’t let the #NaturalGas, PNG & bulk LPG supplies break. Let’s #StayHomeStaySafe to fight this virus!

नोवल कोरोनावायरस तेज़ी से महामारी का रूप ले चुका है, ऐसे में ज़रूरी हो गया है कि पूरा देश एक साथ मिलकर इस लड़ाई को लड़े। कोविड-19 के खिलाफ़ देश की इस लड़ाई में योगदान देने के लिए गेल और इसके कर्मचारियों ने कुछ उल्लेखनीय प्रयास किए हैं।

देश में नैचुरल गैस, पीएनजी और बल्क एलपीजी की आपूर्ति को सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है। गेल के कर्मचारी इस मुश्किल समय में निरंतर काम कर रहे हैं। हालांकि, समाज के प्रति ज़िम्मेदार संगठन होने के नाते गेल ने सुनिश्चित किया है कि कार्यस्थल पर सेनिटाइज़ेशन और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।

गुजरात में हज़ीरा से लेकर उत्तरप्रदेश में वाराणसी और उड़ीसा में भुवनेश्वर तक, गेल सबकी सुरक्षा के मद्देनज़र देश भर में अपने कार्यालयों में सैनिटाइज़ेशन अभियान को अंजाम दे रहा है। देश भर में गेल और इसके कर्मचारियों ने स्थानीय अधिकारियों को ज़रूरी चीज़ें जैसे बैडशीट्स, खाद्य सामग्री, मिनरल वॉटर और मास्क बनाने के लिए सिलाई मशीनें भी उपलब्ध कराई हैं।

Published by 24 demand

Web journlist

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free