अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन पालघर में मारे गए साधुओं व चालक के परिवारों को देगा आर्थिक मदद:विक्रांत राणा

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के डायरेक्टर लीगल सेल पंजाब एडवोकेट विक्रांत राणा ने बताया कि देश भर में कोरोना लॉकडाउन है और इस बीच महाराष्ट्र के पालघर जिले से शुक्रवार को मॉब लिंचिंग की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी. यहां करीब 200 लोगों की भीड़ ने 2 साधु और 1 ड्राइवर को पीट-पीट कर मार डाला था।

संगठन के वर्ल्ड चेयरमैन डॉक्टर नेम सिंह प्रेमी ने कहा कि उनके संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद फारुक की तरफ़ से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी को एक पत्र लिखा गया है जिसमें तीनों परिवारों को 11000 रूपये प्रत्येक परिवार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है उन्होंने प्रशासन से विनती की है कि इन तीनों परिवारों तक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की तरफ़ से आर्थिक मदद पहुँचाने में मदद की जाए|आगे उन्होंने सरकार से ये भी अपील की कि दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा दी जाए ताकि मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं पर रोक लग सके

Published by 24 demand

Web journlist

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free