गेल (इण्डिया) लिमिटेड ने कोविड-19 के फ्रंटलाईन योद्धाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लॉन्च किया म्युज़िक वीडियो

इस मुश्किल समय में गेल के कर्मचारी अथक प्रयास कर रहे हैं। घर से काम करते हुए गेल के कर्मचारियों ने कोविड-19 के फ्रंटलाईन योद्धाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक म्युज़िक वीडियो ‘रूक जाना नहीं’ तैयार किया है।

इस गीत को गेल के सोशल मीडिया हैण्डल पर पोस्ट किया गया है।

लिंकः https://www.facebook.com/132495066874513/posts/1644847095639295/

सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइज़ेशन का अनुपालन करते हुए, हम कोविड-19 को हरा सकते हैं। इस संकट के समय में हम अपने कार्यबल के समर्पित प्रयासों के साथ नैचुरल गैस, पीएनजी और बल्क एलपीजी की आपूर्ति में रूकावट नहीं आने देंगे।

नोवल कोरोनावायरस बड़ी तेज़ी से वैश्विक महामारी बन चुका है और ऐसे में ज़रूरी है कि हमारा देश एकजुट होकर इसके खिलाफ़ लड़ाई लड़ें। कोविड-19 के खिलाफ़ देश की लड़ाई में योगदान देने के लिए गेल और इसके कर्मचारियों ने भारतीय जनता को प्रोत्साहित करने के प्रयास में कई और ऑनलाईन पहलों की शुरूआत भी की है।

RukJanaNahin

StayPositive

COVID19Contribution

EnergizingPossibilities

Published by 24 demand

Web journlist

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free