अर्जक संघ ने मनाया मानवता दिवस


महामना बुद्ध ही हमारे मार्गदर्शक हैं जिन्होंने आत्मा-परमात्मा,पुनर्जन्म, स्वर्ग- नरक, कर्मकांड जैसे अंधविश्वासवर्द्धक कार्यों और सामाजिक-धार्मिक कुरीतियों से हमें दूर रहने की शिक्षा दी थी। साथ ही मानवता का पाठ पढ़ाया था इसलिये अर्जक संघ महामना बुद्ध के जन्म दिन को प्रत्येक 15़ मई के दिन मानवता दिवस के रूप में मनाता है।यह अर्जक संघ का महत्तवपूर्ण 14 त्योहारों में से एक है।
उक्त बातें आज यहां बॉली पर मुहल्ला में अर्जक संघ द्वारा आयोजित मानवता दिवस को संबोधित करते हुए अर्जक नेता व शोषित समाज दल के जिला संयोजक निखिलेश कुशवाहा ने कही।
अर्जक नेता अनीश यादव की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि महामना बुद्ध के विचारधारा को अपनाने से समाज और देश में शांति और समृद्धि की स्थापना होगी तथा मानव समाज का हर क्षेत्र में विकास होगा।
उन्होंने कहा कि हम मूर्तिपूजा के पक्षधर नहीं हैं और न किसी प्रकार का कर्मकांड, पुनर्जन्म, ऊंचनीच का भेदभाव और चमत्कार में विश्वास रखते हैं । हमारा उद्देश्य मानववादी व्यवस्था कायम करना है ।
उन्होंने यह भी कहा कि आजकल बौद्ध धर्म में भी ढेर सारी कुरीतियां घुसा दी गयी है जो चिंता का विषय है । संघ के संस्थापक महामना रामस्वरूप वर्मा, ललई सिंह यादव , चौधरी महाराज सिंह भारती और जगदेव प्रसाद के नेतृत्व में अर्जक संघ और शोषित समाज दल फलता फूलता रहा है इसलिये हम इन्हें अपना आदर्श मानते हैं।
समारोह को अन्य लोगों के अलावा कुणाल कुमार, जनार्दन प्रसाद, आलोक प्रसाद, दीपक मेहता,पुन्नू यादव,सुगंधा कुमारी,मुन्नी देवी, देवी,मुन्ना बनारसी, आनंदी सिंह, अजीत कुमार आदि ने भी मानवता दिवस को संबोधित करते हुए अर्जक संघ की व्यवस्था लागू करने पर बल दिया।
इस अवसर पर समारोह मे़ आगत अतिथियों को खीर खिलाया गया।

Published by 24 demand

Web journlist

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free