नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा व चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज़ के उपाध्यक्ष सन्दीप भारद्वाज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

नई दिल्ली:कीर्ति नगर जवाहर कैम्प बस्ती विकास केंद्र में सिविल डिफेंस के कारोना योद्धाओं को नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा व चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज़ के उपाध्यक्ष सन्दीप भारद्वाज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पम्मा जी ने बताया कि वर्तमान में देश में जो कारोना का संकट चल रहा है और जिसके लिये दिल्ली सरकार द्वारा अपने नागरिकों को राशन,खाद्य सामग्री व अन्य जरूरत की वस्तुएं मुहैया करवाई जा रही हैं उनको सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करता हुये आम नागरिक तक पहुंचाने में सिविल डिफेंस के साथियों ने जो भूमिका निभाई वह सही मायने में देश की सेवा है।एक और देश के फौजी सीमाओं पर भारत की रक्षा करते है तो दूसरी ओर देश के भीतर सिविल डिफेंस के स्टॉफ की सेवा भी फौजियों की तरह ही है।परमजीत सिंह पम्मा जी ने दिल्ली सरकार से यह मांग भी की कि सेवा के दौरान सिविल डिफेंस के कर्मियों की अगर कहीं मृत्यु भी हुई है तो सरकार को इनके परिवार को दिए जाने वाले मुआवज़े में भी दिलेरी दिखानी चाहिये व अविलम्ब इनकी समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिये क्योंकि इनकी सेवाएं अतुलनीय हैं।चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष सन्दीप भारद्वाज ने अपने सम्बोधन में सिविल डिफेंस के स्टॉफ और दिल्ली पुलिस की जमकर तारीफ की।सन्दीप भारद्वाज ने बताया कि कारोना संकट में जब क्षेत्र के कई केंद्रों में राशन वितरण,भोजन वितरण की व्यवस्थओं को विधायक शिवचरण गोएल जी के निर्देश पर जाने का मौका मिला तो यही पाया कि सिविल डिफेंस के योद्धा अपनी भूमिका को बड़ी कुशलता से निभा पा रहे हैं,और सभी स्टॉफ की जुबान पर मिठास और धैर्यता इनको दी गयी कुशल ट्रेनिंग का ही परिणाम है।इनके द्वारा अच्छे किये गए कार्यों की बदौलत ही आज दिल्ली के सिविल डिफेंस कर्मियों की सराहना स्वयं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जी ने भी मुक्त कंठ से की है।आज दिल्ली में कारोना संकट के समय दिल्ली केजरीवाल सरकार ने बहुत सूझबूझ का परिचय देते हुये दिल्ली के नागरिकों ,खासतौर से गरीब लोगों की हर प्रकार से सहायता की है व लगातार प्रतिदिन दस लाख लोगों के दो वक्त के उत्तम क्वालिटी के भोजन की व्यवस्था की है वह देश में अपने आप में एक अमिट मिसाल है।भारद्वाज ने कहा कि मोतीनगर विधानसभा के विधायक शिव चरण गोएल जी ने गरीबों की मदद हेतु इलाके में कई जगह आबादी के अनुसार  स्कूलों और बस्ती विकास केंद्रों में भोजन व राशन वितरण  की व्यवस्था करवाई जिससे गरीब आदमी की पहुंच तक सरकार की मदद पहुंच सकी।आज के कार्यक्रम की रूपरेखा समाजसेवी राकेश पांडेय के सहयोग से हुई।दिल्ली पुलिस के विक्रम सिंह,अशोक यादव,विकास व सिविल डिफेंस के सतविंदर पूरी,शशि कपूर,विजय सिंह,वेद प्रकाश,इंद्रजीत,नरेंद्र बहल,दलविंदर सिंह,अर्जुन,अनिल कुमार,कर्ण,विक्रम जीत सिंह,सुनीता,जोगिंदर सिंह,,दलजीत सिंह,विक्रम सिंह,प्रदीप कुमार,महेश कुमार,गौरव,लिखिल महाजन,विशाल,मालती, राज रवि,बीर बाबू,शक्ति,रंजन कुमार,नीरज,मेनका सिंह,प्रवीण, मनोज,पंकज,गुरप्रीत सिंह,दलविंदर सिंह,जोगिंदर सिंह और पूनम को प्रशस्ति पत्र देकर व पटका पहना कर इन सब की कारोना संकट के दौरान दी गयी उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया गया

द्धारा
सन्दीप भारद्वाज
उपाध्यक्ष
चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज़

Published by 24 demand

Web journlist

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started