गेल करेगा कम्प्रेस्ड बायो गैस के क्षेत्र मे संचालन करने वाले स्टार्ट-अप्स में निवेश

कम्प्रेस्ड बायो गैस (CBG) के क्षेत्र में स्टार्ट-अप्स के संचालन को बढ़ावा देने के प्रयास में गेल (इंडिया) लिमिटेड ने आज अपनी स्टार्ट-अप पहल ‘पंख’ के माध्यम से ऐसी कंपनियों में निवेश की योजना का ऐलान किया है।
गेल ने विशेष रूप से सीबीजी के क्षेत्र में संचालन करने वाले स्टार्ट-अप्स की ओर से निवेश प्रस्ताव के आग्रह के लिए नए राउण्ड की शुरूआत की है। वे स्टार्ट-अप्स जो गेल से इक्विटी निवेश में रूचि रखते हैं, वे गेल की वेबसाईट पर आवेदन कर सकते हैं।

गेल ने सीबीजी के क्षेत्र में संचालन करने वाले स्टार्ट-अप्स की ओर से निवेश प्रस्ताव के आग्रह के लिए पांचवें राउण्ड का लॉन्च किया है, इनमें वे स्टार्ट-अप्स शामिल हैं जो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करते हैं या अपने मौजूदा सीबीजी प्लांट को विस्तारित कर रहे हैं अथवा नए सीबीजी प्लांट की स्थापना कर रहे हैं।

स्टार्ट-अप्स अपने निवेश प्रस्ताव को गेल के स्टार्ट-अप वेब पोर्टल https://gailebank.gail.co.in/GSUICBG/index.aspx पर सबमिट कर सकते हैं।
सोलिसिटेशन राण्उड 24 जुलाई 2020 तक जारी रहेगा।

भारत के पास अपास बायोमास (जैव ईंधन) संसाधन हैं और सरकार सीबीजी प्लांट्स की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए इनकी उपयोगिता पर ज़ोर दे रही है।

गेल ने स्टार्ट-अप्स में निवेश के लिए जुलाई 2017 में अपनी महत्वाकांक्षी स्टार्ट-अप पहल ‘पंख’का लॉन्च किया था।

Published by 24 demand

Web journlist

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free