गेल ने अपने #SpreadingEnergyOfHappiness अभियान के तहत लॉन्च किए टेस्टीमोनियल वीडियोज़


भारत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप ईंधन के स्वच्छ एवं सुविधाजनक विकल्प के रूप में नैचुरल गैस के उपयोग को बढ़ावा देने वाली कंपनी गेल (इण्डिया) लिमिटेड ने 12500 किलोमीटर से लम्बा नैचुरल गैस पाईपलाईन नेटवर्क स्थापित किया है। गेल अपने पाईपलाईन नेटवर्क की लम्बाई बढ़ाकर और देश के ज़्यादा से ज़्यादा शहरों एवं क्षेत्रों के लोगों को अपने शहरी गैस वितरण नेटवर्क के साथ जोड़कर देश के हर कोने तक स्वच्छ उर्जा के प्रसार के लिए काम कर रही है।

उर्जा सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए गेल ने अपने ऑनलाईन अभियान #SpreadingEnergyOfHappiness के तहत तीन टेस्टीमोनियल वीडियोज़ लॉन्च किए हैं। आम जनता को नैचुरल गैस के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इन टेस्टीमोनियल वीडियोज़ में भुवनेश्वर के एक ऑटोरिक्शा चालक, पटना से एक गृहिणी और बैंगलुरू की एक ओद्यौगिक युनिट को दिखाया गया है जो ईंधन के लिए नैचुरल गैस का उपयोग कर रहे हैं।
यूट्यूब लिंकः
https://youtu.be/D1i2yM9HmI0

SpreadingEnergyOfHappiness अभियान घरों में पाईप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी)के उपयोग को बढ़ावा देता है। यह कम्प्रैस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) के माध्यम से पर्यावरण के अनुकूल किफ़ायती ईंधन को प्रोत्साहित करता है, जो न केवल धुएं से रहित है, बल्कि मैनुफैक्चरिंग एवं अन्य उद्योगों में कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए भी अनुकूल है। यह अभियान उद्योगों एवं एसएमई में बिजली के उत्पादन के लिए स्वच्छ नैचुरल गैस के उपयोग पर ज़ोर देता है।

इस तरह स्वच्छ ईंधन का उपयोग कर ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम किया जा सकता है तथा वायू प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते समुद्र के स्तर जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।

SpreadingEnergyOfHappiness अभियान के साथ एक विशेष गतिविधि की शुरूआत भी की गई है जिसके तहत नागरिकों से आग्रह किया गया है कि ‘स्वच्छ उर्जा कैसे उनके जीवन में सुविधाएं और खुशियां ला सकती है’ इस विषय पर अपनी कहानियां, तस्वीरें और किस्से शेयर करें। गेल ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई ऐसी हर स्टोरी के लिए एक पेड़ लगाने हेतु एक एनजीओ के साथ साझेदारी की है। इन पेड़ों को ज्यो-टैग किया जाएगा और सोशल मीडिया यूज़र के साथ इसकी लाईव लोकेशन भी शेयर की जाएगी।

SpreadingEnergyOfHappiness अभियान हाल ही में ट्विटर पर बेहद लोकप्रिय हुआ है और 8 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है।

Published by 24 demand

Web journlist

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free