गेल (इंडिया) लिमिटेड प्रेस विज्ञप्ति
गेल ने अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के मौके पर लॉन्च किया वीडियो

आज पूरा देश खतरनाक कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है, इसी बीच गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के मौके पर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो एवं कंटेंट जारी किए हैं। जिसके माध्यम से कंपनी हर व्यक्ति से आग्रह कर रही है कि एक परिवार के रूप में आगे आएं तथा संकट के इस दौर में एक दूसरे की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।
यह वीडियो इस बात पर रोशनी डालता है कि इस मुश्किल समय में किस तरह लोग एक परिवार के रूप में आगे बढ़कर ज़रूरतमंदों की मदद कर सकते हैं- जैसे बुज़ुर्गों के लिए राशन लाकर देना, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना, फ्रन्ट लाईन कार्यकर्ताओं की मदद करना तथा टीकाकरण अभियान में योगदान देना। यह वीडियो आम नागरिकों को रुन्यू नॉर्मल के नियमों का पालन करते रहने के लिए भी प्रेरित करता है जैसे सैनिटाइज़ेशन, मास्क पहनना तथा सामाजिक दूरी के नियमों को पालन करना। सही ऐहतियात बरत कर हम कोविड-19 के खिलाफ़ लड़ाई में जीत हासिल कर सकते हैं!
एक ज़िम्मेदार कॉर्पोरेट होने के नाते, गेल अपनी समाज कल्याण गतिविधियों और सेवाओं के माध्यम से अपने संचालन क्षेत्रों के समुदायों में मूल्य सृजन हेतु प्रयासरत रहा है।


महामारी के चलते लोगां का रोज़मर्रा का जीवन थम गया है, इसी को ध्यान में रखते हुए गेल #StrongerTogether पर आधारित वीडियो और कंटेंट लेकर आया है। आज टेक्नोलॉजी एकमात्र तरीका है जिसके ज़रिए हम अपने परिवारजनों और दोस्तों के संपर्क में रह सकते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://youtu.be/1Qhw4C8J1pQ

Published by 24 demand

Web journlist

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free